- मैहर मेला व्यवस्था के लिए भोपाल मुख्यालय से मिला अतिरिक्त पुलिस बल, 1 डीएसपी सहित 100 जवान तैनात
मैहर में शारदीय नवरात्रि मेले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए भोपाल मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया, रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत के मेला निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक मैहर द्वारा अतिरिक्त बल की मांग की गई थी,इसके बाद भोपाल मुख्यालय के निर्देश पर एक डीएसपी सहित 100 पुलिस जवानों की अतिरिक्त तैनाती की गई,अतिरिक्त बल की तैनाती से मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को मदद मिलेगी।