बिस्फी संवाददाता: अविनाश कुमार
बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के कटैया गांव में नल-जल योजना बंद, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण!
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड अंतर्गत जगवन पूर्वी पंचायत के कटैया गांव से पानी की समस्या सामने आई है। गांव में नल-जल योजना बंद रहने के कारण ग्रामीणों को पेयजल की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नल-जल योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है, लेकिन जब नलों से पानी ही नहीं आता, तो ग्रामीणों के सामने पानी की व्यवस्था करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इस समस्या से खासकर उन परिवारों को परेशानी हो सकती है, जो रोजमर्रा की जरूरतों के लिए इसी योजना पर निर्भर हैं।
अब सवाल यह है कि आखिर कटैया गांव में नल-जल योजना कब तक बंद रहेगी? संबंधित विभाग और पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या पर कब संज्ञान लेंगे और ग्रामीणों को नियमित पानी कब मिलेगा? जनहित में हमारी मांग है कि संबंधित अधिकारी गांव में नल-जल योजना की जांच कराएं और जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।