जब मीडिया भूल जाए अपना काम, तो जनता ऐसे सिखाती है सबक!
साफ दिख रहा है कि लोग मीडिया से कितने नाराज हैं। जब पत्रकार सच दिखाने के बजाय किसी की तारीफ करने लगें, तो जनता का गुस्सा फूटना लाजिमी है।
लोग साफ-साफ “गोदी मीडिया हाय-हाय” के नारे लगा रहे हैं। इससे पता चलता है कि जनता अब सब समझदार हो गई है
जो चैनल कभी बड़े शान से अपनी बात रखते थे, आज उन्हें पब्लिक के बीच ऐसा कड़ा विरोध देखना पड़ रहा है।
ये दिन किसी और की वजह से नहीं, बल्कि इन चैनलों के खुद के रवैये की वजह से आए हैं। जब मीडिया अपनी जिम्मेदारी भूलकर चापलूसी करेगा, तो जनता उसे ऐसा आईना ही दिखाएगी।
इससे सीधा संदेश यही मिलता है कि मीडिया का असली काम सवाल पूछना है, न कि किसी की जय-जयकार करना।