वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी। पवित्र शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मंगलवार को चंद्रा आशापुर स्थित हैप्पी मोंटेसरी स्कूल में 137 सीईटीएफ 39 गंगा टास्क फोर्स व नमामि गंगे गंगा विचार मंच की ओर से पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण किया गया।गंगा टास्क फोर्स के सूबेदार देवेंद्र बसनेट व जिला संयोजक शिवम अग्रहरि के नेतृत्व में विद्यालय में छोटे बच्चों के बीच पौधों का वितरण किया गया।साथ ही घर पर गमलों में पौधे लगाकर संरक्षित करने हेतु प्रेरित किया गया। कुंवारी कन्याओं ने सेना के जवानों संग विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया।प्रधानाचार्य शिखा टंडन, चारुशिला सिन्हा, जय विश्वकर्मा, सुरेंद्र आदि सहित शिक्षिकाएं एवं बच्चे मौजूद थे।