अशोकनगर। गौ-सेवकों की सुरक्षा और गोवंश की देखभाल को लेकर अशोकनगर पुलिस द्वारा पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। इस पहल का उद्देश्य गौ-सेवकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और गोवंश के संरक्षण एवं देखभाल को प्रोत्साहित करना है।