प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक- 27.06.2022
थाना मड़ियाहूँ पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना में दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी गयी मोबाइल व 02 किलो 150 ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जौनपुर श्री अजय साहनी के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ श्री अशोक कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आपराधियों की गिरफ्तारी ,आपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्र.नि. मडियाहूँ किशोर कुमार चौबे के कुशल नेतृत्व में उ.नि. श्री कश्यप कुमार सिंह द्वारा हमराही कर्मचारीगण की सहायता से दिनांक 24.06.2022 की रात्रि में ओम साई फिलिंग स्टेशन जमालापुर से मोबाइल चोरी करने वाले अभियुक्तो को आज दिनांक 27.06.2022 की रात्रि में करीब 03.15 बजे गिरफ्तार किया गया जिनके पास से मुकदमा उपरोक्त में चोरी गयी मोबाइल व अभियुक्तगणो के कब्जे से 2 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। अभियुक्तगण के कब्जे से मोबाइल चोरी की घटना में प्रयुक्त की गयी मोटर साईकिल जिसका पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी कैमरे में फुटेज मोबाइल चोरी कर भागते हुए कैद हुआ था, बरामद कर लिया गया है। अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. सचिन कन्नौजिया पुत्र योगेन्द्र कन्नौजिया निवासी अलाबक्शपुर, मोकलपुर थाना मडियाहूँ, जौनपुर
2. सूरज दुबे पुत्र ओमकारनाथ दुबे निवासी सेल्हुआपार थाना मडियाहूँ, जौनपुर
आपराधिक इतिहास (दोनो अभियुक्तो के विरूद्ध)
1. मु0अ0सं0 193/2022 धारा 379/411 भा.द.वि. थाना मड़ियाहूँ जौनपुर
2. मु0अ0सं0 194/2022 धारा 8/20 NDPS Act थाना मड़ियाहूँ जौनपुर
बरामदगी-
1. मु.अ.सं. 193/2022 की घटना मे चोरी गयी मोबाइल व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल नं. UP62CC5131 पल्सर
2. मु.अ.सं. 194/2022 से सम्बन्धित 2 किलो 150 ग्राम अवैध गाँजा
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ.नि. कश्यप कुमार सिंह थाना मडियाहूँ, जौनपुर
2. हे.का. कपिल पासवान थाना मडियाहूं, जौनपुर
3. हे.का. संजय कुमार सिंह थाना मडियाहूं, जौनपुर