शुक्रवार को कस्बा अलापुर में रहेगी विद्युत आपूर्ति।
अलापुर/बदायूं। दिन शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र अलापुर पर 5 एमबीए और 10 एमबीए ट्रांसफॉर्मर पावर की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 11:00 बजे शाम 7:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी।
उपखंड अधिकारी बिनावर ने बताया कि 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार को विद्युत केंद्र अलापुर पर 5 और 10 एमबीए पावर परिवर्तन की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जाएगा जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति सुबह 11:00 से शाम 7:00 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी आग्रामी त्योहार पर उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके इसके लिए यह शट डाउन बेहद जरूरी है इस कटौती से कस्बा अलापुर, स्थानीय बाजार और विद्युत केंद्र से जुड़े सभी ग्रामीण क्षेत्र प्रभावित रहेंगे सभी नागरिक, व्यापारियों, किसानों से अपील की गई है कि वह 8 घंटे के इस शट डाउन को देखते हुए पानी का स्टोरेज और अन्य जरूरी काम सुबह 11:00 बजे तक निपटा लें शाम 7:00 बजे कर कार्य पूर्ण होने के बाद ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
