हापुड़।
पुलिस अधीक्षक हापुड़ ने थाना बहादुरगढ़ का औचक निरीक्षण कर थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के अभिलेखों, अपराध रजिस्टर, साइबर हेल्प डेस्क, मिशन शक्ति केंद्र, मालखाना, शस्त्रागार और बंदीगृह का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
इस दौरान साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और रिकॉर्ड व्यवस्था की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए थाने की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने तथा अपने दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए।
रिपोर्ट अनित सोम पत्रकार
बहादुरगद