मुजफ्फरनगर हुस्थित सर्किट हाउस में शुक्रवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा निषाद समाज के अधिकारों, सम्मान और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान डॉ. संजय कुमार निषाद ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने, समाज के लोगों को एकजुट करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बना और देर रात तक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदीप कश्यप, जय भगवान कश्यप, शाम कश्यप, पुष्पेंद्र कश्यप तथा ऋषिवादी कश्यप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट नरेश कश्यप सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन की एकजुटता और समाज के हितों के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया गया।