
उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं भी बताई जिसमें स्नातकों के मूल्यों की रक्षा,UGC Act के खिलाफ संघर्ष, वित्त विहीन शिक्षकों के लिए मानदेय, शिक्षा मित्रों के लिए पुरानी पेंशन, स्नातकों को रोजगार और सम्मान उनका अधिकार है जो मिलना चाहिए।
उन्होंने अशासकीय माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक साथियों से अपील कि सभी अपने विवेक का औचित्य पूर्ण प्रयोग करें।मत आपका है विचार आपका है जो भी प्रत्याशी आपकी नीतिगत सहायता करें आपके सुख दुःख का साथी हो आपकी आवाज बने
उसे अपना समर्थन दें आपके लिए हमारी प्रमुख मांग है ।
1. नियमित राजकोषीय सम्मानजनक वेतन/मानदेय तथा तदर्थ शिक्षकों की समस्या का सम्मानजनक निवारण
2. सेवा सुरक्षा युक्त सेवा नियमावली
3. राज्य कर्मचारी का दर्जा
4. राज्य कर्मचारियों को मिलने वाली समस्त सुविधाएं
5. विद्यालयों में नि: शुल्क सौर ऊर्जा की व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।
मै शिक्षकों और स्नातकों के लिए संघर्ष करता रहूंगा, उन्होंने सभी से समर्थन और उनके प्रथम वरीयता के मत के लिए अपील भी की।
उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ अखिलेश पाठक ,पंकज पाण्डेय, चित्रेश नंदन पांडे विशाल ,संतोष सिंह, अमित रोहित रविकांत प्रदीप साजु पिंटू कृपा शंकर तिवारी
सहित समस्त कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहें।