📍 संडीला, हरदोई (उत्तर प्रदेश): संडीला की नई तहसील के पीछे स्थित RAJ नाम के होटल पर पुलिस ने छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्राधिकारी और संडीला कोतवाल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।
बताया जा रहा है कि होटल बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। मौके से 6 से 7 लोगों को हिरासत में लिए जाने की सूचना है। फिलहाल पुलिस की पूछताछ जारी बताई जा रही है। मामले में आगे की आधिकारिक जानकारी और पुलिस के बयान का इंतजार है।
⚠️ नोट: मामले से जुड़ी सभी जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
📢 हरदोई की हर छोटी-बड़ी खबर के लिए जुड़े रहें। खबर को शेयर करें और पेज को फॉलो करना न भूलें।