
विभिन्न स्पर्धाओं के मुख्य परिणाम नीचे दिए गए हैं:
1. क्विज प्रतियोगिता (Quiz Competition)
• सीनियर सेकेंडरी वर्ग: आदर्श चंदेल एवं पुष्कल ठाकुर (मिनर्वा SSS घुमारवीं) ने प्रथम, डीएवी बरमाणा ने द्वितीय और GSSS टोबा ने तीसरा स्थान पाया।
• सीनियर वर्ग: मन्नत ठाकुर एवं दैविक शर्मा (डीएवी बरमाणा) प्रथम रहे। एनओपीएस घुमारवीं दूसरे और हिमाचल पब्लिक स्कूल झंडूता तीसरे स्थान पर रहा।
• जूनियर वर्ग: म्रिगांक शेखर एवं वैष्णवी (ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर) ने पहला स्थान झटका। रॉयल पब्लिक स्कूल स्वाहन दूसरे स्थान पर रहा।
2. एक्टिविटी कॉर्नर (Activity Corner)
• सीनियर सेकेंडरी: आदित्य शर्मा (डीएवी घुमारवीं) मोस्ट एक्टिव चुने गए।
• सीनियर वर्ग: शिवम गुप्ता (शिवा इंटरनेशनल स्कूल घुमारवीं) मोस्ट एक्टिव रहे।
• जूनियर वर्ग: शनाया (मिनर्वा SSS घुमारवीं) को मोस्ट एक्टिव का खिताब मिला।
3. साइंस मॉडल प्रतियोगिता (Science Model)
• सीनियर वर्ग: अभिमन्यु (GSSS कुठेड़ा) ने पहला स्थान हासिल किया। मिनर्वा स्कूल की प्रियल शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं।
• जूनियर वर्ग: आराध्या शर्मा (मिनर्वा SSS घुमारवीं) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
4. गणितीय ओलंपियाड (Mathematical Olympiad)
• सीनियर सेकेंडरी: पारनिका शर्मा (मिनर्वा SSS घुमारवीं) ने बाजी मारी।
• सीनियर वर्ग: आद्ययांत सिंह मल्होत्रा (मिनर्वा SSS घुमारवीं) पहले स्थान पर रहे।
• जूनियर वर्ग: शानवी (शिवा इंटरनेशनल घुमारवीं) ने प्रथम स्थान हासिल किया।
5. साइंस स्किट/प्ले (Science Skit)
• नाटक प्रतियोगिता में डीएवी घुमारवीं की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। GSSS टोबा दूसरे और शिवा इंटरनेशनल घुमारवीं तीसरे स्थान पर रहा।
6. वैज्ञानिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट (Scientific Project Report)
इस प्रतियोगिता में छात्रों ने अलग-अलग सब-थीम्स पर अपने इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स पेश किए:
• सीनियर वर्ग (सब-थीम 1, 2, 3): मिनर्वा स्कूल की पाक्षिता व अक्षिता, PMS GSSS बरमाणा की साक्षी व अनुराधा, और शिवा इंटरनेशनल की दिव्यांशी व सुजैन अपने-अपने सब-थीम में प्रथम रहीं।
• जूनियर वर्ग (सब-थीम 1, 2, 3): मिनर्वा घुमारवीं की सान्वी व अमिता, GSSS मोरसिंघी के आदित्य व समीक्षा, और शिवा इंटरनेशनल की आद्या व आरना ने पहला स्थान प्राप्त किया।