सोनभद्र। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत वाराणसी खण्ड स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान 23 अक्टूबर 2026 को होगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 में प्रयोग होने वाली ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) तथा अन्य निर्वाचन संबंधी तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। इसी बीच धार्मिक त्योहारों का दौर भी जारी है।
इन परिस्थितियों को देखते हुए जनपद के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।
