अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्लामा इक़बाल बोर्डिंग हाउस में आयोजित सर सैयद डे समारोह में नजीबाबाद के मेजर दानिश फारूकी को ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र भेंट किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए मेजर दानिश फारूकी ने महान शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक सर सैयद अहमद ख़ान के साहित्यिक, शैक्षिक और सामाजिक योगदान पर विशेष ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण, सामाजिक बदलाव और एक प्रगतिशील समाज की बुनियाद है। सर सैयद का जीवन इस बात की प्रेरणा देता है कि समाज की तरक्की के लिए आधुनिक शिक्षा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और बौद्धिक जागरूकता को बढ़ावा देना आवश्यक है।
उन्होंने सर सैयद के विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए शिक्षा के माध्यम से युवाओं में तार्किक सोच, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बीबीसी कुर्बान अली, भारत सरकार से जुड़े वैज्ञानिक खलील अहमद, शिक्षाविद् शहज़ाद परवेज़ (एजुकेशन अड्डा), हॉल के वार्डन डॉ. क़मर आलम, अलीम फारूकी, नसीम तबरेज़ और मुस्तफ़ा मुकीत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
समारोह में मेजर दानिश ने सर सैयद अहमद ख़ान की शैक्षिक विरासत, सामाजिक सुधार के विचारों और आधुनिक भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका को याद किया गया। कार्यक्रम ने नई पीढ़ी को शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक उत्थान के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान देने का संदेश दिया।










Leave a Reply