मुजफ्फरनगर: 
शुरुआती जानकारी के अनुसार, मृतका मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली बताई जा रही है और वह यहां रहकर अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर रही थी।
कैंपस में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही शव को अपने कब्जे में ले लिया है। कैंपस और हॉस्टल के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है।
मौत के कारणों पर सस्पेंस
पुलिस के अनुसार, छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस छात्रा के सहपाठियों, हॉस्टल स्टाफ और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके। मृतका के परिजनों को भी इस दुखद घटना की सूचना दे दी गई है।
