हरदोई के पाली-रूपापुर मार्ग पर खनिकलापुर के पास सोमवार शाम सांडी से दिल्ली जा रही डग्गामार बस ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में BA छात्र सुरजीत कुमार समेत तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया, जिससे बस में सवार करीब 55 यात्री बीच रास्ते में फंस गए। यात्रियों ने किराया वापस कराने या दिल्ली पहुंचाने की व्यवस्था करने की मांग की।
