सोनभद्र। दुद्धी सोनभद्र आस्था का महापर्व नौ रात्रि के अवसर पर महानवमी तिथि पर दुद्धी नगर क्षेत्र में भव्य आराधना मां दुर्गा का किया गया।कस्बे के वार्ड नंबर 2 में सनातन किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर किरन नंद गिरी ने देवी स्वरूपा नौ कन्याओं का भोजन उपरांत अंशदान चरण वंदन चुनरी भेंट कर देवी स्वरूप नौ कन्याओं का आशीर्वाद निज निवास पर लिया गया । कार्यक्रम से पूर्व सामूहिक रूप से हवन पूजन कर महामंडलेश्वर के साथ पूजा नंद गिरी, राधा नंद गिरी,कजरी नंद गिरी,सोनी , सपना , मीरा,मुनमुन , रेश्मि , सरस्वती नंद गिरी आदि ने लोक मंगल की कामना किया । डुमरडीहा में महामंडलेश्वर अपने शिष्यों संग आयोजक मंडल दुर्गा पूजा समिति ( नहर ) स्थित अध्यक्ष अखिलेश मौर्या, अंशु जायसवाल ,प्रवीण जायसवाल ,संतोष जायसवाल, अनिल मौर्य आदि ने अंगवस्त्रम कर स्वागत किया । नौ कन्याओं का भोग लगाकर सत्कार पूजन किया। वहीं नव युवक दुर्गा पूजा समिति टेढ़ा में भव्य मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजन उपरान्त नौ कन्याओं का चरण वंदन पूजन किया गया। आयोजक मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव , जजमान प्रमोद यादव , कोषाध्यक्ष राजेश यादव महासचिव चंद्रमणि भोला यादव राहुल यादव , प्रेमचन्द यादव आदि समिति के लोग आस्था के साथ पूजन व्यवस्था में लगे रहें।
