दिशा पेपर मिल में कचरा जलाने से कथित वायु प्रदूषण का मामला, अमन बंसल ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपा ज्ञापन रिपोर्ट शाहवेज अंसारी
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के जॉली रोड स्थित दिशा पेपर मिल में कचरा जलाने से कथित रूप से फैल रहे वायु प्रदूषण का मामला सामने आया है। इस संबंध में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमन बंसल ने आज उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुजफ्फरनगर के क्षेत्रीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
अमन बंसल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पेपर मिल में कचरा जलाए जाने के आरोपों की गंभीरता से जांच की जाए तथा वायु प्रदूषण के संभावित प्रभावों का आकलन कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मांग की कि जांच के दौरान यदि प्रदूषण फैलाने या पर्यावरण संबंधी नियमों का उल्लंघन करने की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ तत्काल प्रभाव से नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए।
अमन बंसल ने कहा कि आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। संबंधित विभाग को शिकायत की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कदम उठाने चाहिए, ताकि क्षेत्रवासियों को संभावित वायु प्रदूषण से राहत मिल सके।
अब इस मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच और विभागीय कार्रवाई पर नजर रहेगी।
जिसमे की दीपक सैनी, अनुज पाल, आशु प्रजापति, शुभम पाल, प्रियांशु पाल, सागर, अमित गौतम, धर्मेंद्र कुमार, मेहराब खान, सरताज आदि लोग उपस्थित रहे
