हेमन्त त्रिपाठी ब्यूरो चीफ सीहोर
*मोटर साइकिल सहित 2 किलो 939 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त*,
*नकदी सहित 4 आरोपी गिरफ्तार*
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश तथा एएसपी डॉ. प्रशांत चौबे व एसडीओपी श्री पी.एन. गोयल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दोराहा उनि राकेश शर्मा एवं उनकी टीम ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण एवं पुलिस कार्यवाही :*
दिनांक 19/10/2026 को मुखबिर की सूचना पर झरखेड़ा निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास से आरोपी शारिम खां और रेहान खां को मोटरसाइकिल से गांजा बेचने की फिराक में पकड़ा गया। इनके पास से 2 किलो 939 ग्राम गांजा जप्त कर थाना दोराहा में अपराध क्र. 231/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दो अन्य सहयोगी आरोपी आदित्य दांगी और रिहान खां को गिरफ्तार किया गया एवं 28,000/- रुपये जप्त किए गए हैं । मामले में आगे की कार्यवाही जारी है ।
*गिरफ्तार आरोपी:-*
1.शारिम पिता शकील खां (21 वर्ष), निवासी ग्राम झरखेड़ा, थाना दोराहा
2.रेहान पिता शाकिर खां (22 वर्ष), निवासी रामनगर कॉलोनी, दोराहा
3.आदित्य दांगी पिता दौलतराम दांगी (21 वर्ष), निवासी नातराखेड़ी, थाना दोराहा
4.रिहान पिता शाहरुख खां (20 वर्ष), निवासी ब्यावरा, जिला राजगढ़
*जप्त मशरूका*:
2 किलो 939 ग्राम अवैध गांजा, 01 मोटरसाइकिल एवं 28,000/- रुपये नकद।
- *सराहनीय भूमिका:* थाना प्रभारी उनि राकेश शर्मा, प्रआर सुरेश, आरक्षक संदीप, फरीद, अभिलाष, दि
लीप एवं सैनिक राकेश।
