सतना में दो दिवसीय आंचलिक नाट्य महोत्सव का आयोजन, 25-26 अक्टूबर को सजेगा लोक-रंग का मंच
रिपोर्टर रामदत्त दाहिया
*सतना।* शहर की प्रतिष्ठित नाट्य संस्था लोक रंग समिति, सतना द्वारा दो दिवसीय *”आंचलिक नाट्य महोत्सव”* का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति संचालनालय, भोपाल के सहयोग से होने वाला यह महोत्सव आगामी *25 एवं 26 अक्टूबर को ए.सी.ई. प्रांगण के मुक्ताकाशी मंच, बांधवगढ़ कॉलोनी, सतना* में आयोजित होगा।
महोत्सव में मध्य प्रदेश के विभिन्न अंचलों की लोक परंपराओं और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। लोकरंग समिति देश की प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं में से एक है जो रंगमंच के विभिन्न स्तरों पर लगातार काम कर रही है।
*कार्यक्रम की रूपरेखा -*
*पहला दिन – 25 अक्टूबर :* रावेंद्र प्रताप सिंह शिक्षा सांस्कृतिक समिति, रीवा और लोकरंग समिति, सतना की नाट्य प्रस्तुतियां।
*दूसरा दिन – 26 अक्टूबर :* रंग प्रवर्तन सांस्कृतिक समिति, रूंगवा एवं आदिरंग कला समूह, शहडोल की प्रस्तुतियां।
समिति से जुड़े सभी कलाकारों ने जिले के समस्त रंगकर्मियों, साहित्यकारों और कला प्रेमियों से प्रतिदिन *सायं 7:00 बजे* नाट्य अवलोकन हेतु पहुंचने की अपील की है।
