ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

पुलिस ने सड़क किनारे खड़े ट्रको की चालानी कार्रवाई और ट्रांसपोर्टरों की ली बैठक

```

कटनी= पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के निर्देशन में दो दिनों में कैमोर पुलिस के द्वारा नगर के मुख्य सड़कों के किनारे खड़े करीब एक दर्जन ट्रकों पर सख्त कार्यवाही करते हुए चालानी कार्रवाई की साथ ही शुक्रवार को थाना परिसर में नगर के सभी ट्रांसपोर्टरों और एसीसी कैमोर और एवरेस्ट कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया। बैठक में करीब एक दर्जन ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक शामिल हुए।

पुलिस द्वारा आयोजित बैठक में कैमोर टीआई अरविंद जैन ने बताया आए दिन सड़क किनारे भारी वाहनों के खड़े कर दिए जाने से आम जनता को होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए निर्देशित किया कि औद्योगिक नगरी कैमोर में आने जाने वाले भारी मालवाहक वाहन ट्रक, डंपर बलकर इत्यादि सड़क के किनारे नहीं खड़े किए जाएं, और वाहन अधिक समय तक सड़क किनारे ना खड़ा रहे। बैठक में सामूहिक रूप भारी वाहनों को कैमोर नगर की मुख्य सड़क की बजाय वैकल्पिक मार्ग डंपर रोड से निकाय निकाले जाने पर विचार किया गया जिस पर शीघ्र ही अमल लाया जाएगा। कैमोर पुलिस द्वारा जहां एक और सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कठोर चालानी कार्रवाई की जा रही है वहीं दूसरी ओर ट्रांसपोर्टरों और कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें सुचारू यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है।

रिपोर्ट=ब्योरो चीफ राजेश कुमार तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *