ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

महिला स्टाफ नर्सों ने लगाए उत्पीड़न के आरोप,सीएमओ कार्यालय का किया घेराव

```

एटा। उत्तर प्रदेश के जिले में एमओआईसी के तबादले पर बवाल मच गया है,जैथरा सीएचसी पर आए नवागत एमओआईसी पर महिला स्टाफ नर्सों ने गंभीर आरोप लगाते हुए सीएमओ कार्यालय का घेराब कर नारेबाजी की।

जनपद स्वास्थ्य विभाग आजकल सुर्खियों में बना हुआ है,सीएचसी अलीगंज पर तैनात राजेश शर्मा के तबादले के मामला थमा नहीं उसके बाबजूद जैथरा सीएचसी पर तैनात एमओआईसी के तबादले के बाद हंगामा कट गया, आपको बता दें कुछ दिन पूर्व अलीगंज सीएचसी पर तैनात एमओआईसी डॉ राजेश शर्मा का तबादला होकर में एसीएमओ बनाया गया था,अधिकारियों पर अच्छी पकड़ और सफेद पोशों के संरक्षण में रहने के चलते डॉ राजेश शर्मा 10 बर्ष तक अलीगंज सीएचसी पर तैनात रहे थे, फिर अधिकारियों के सहयोग से डॉ राजेश शर्मा ने दोबारा जैथरा सीएचसी का पद हथिया लिया,जैथरा पर तैनात एमओआईसी डॉ रवि रंजन को जैथरा अस्पताल में एम ओ बना दिया गया,अभी दो दिन हुए नहीं थे डॉ राजेश शर्मा को,बाबजूद एमओआईसी का रवैया अस्पताल में कार्य कर रहे स्टाफ को रास नहीं आया और महिला स्टाफ ने एमओआईसी पर उत्पीड़न और अपने साथ बत्तमीजी का आरोप लगाते हुए सीएमओ कार्यालय का घेराव कर हटाने की मांग की है।
इस मामले में स्टाफ नर्स अंजना पांचाल ने बताया कि कोविड के दोनों फेज में हमने एवं हमारे एमओआईसी रवि रंजन ने पूरा काम बाद ईमानदारी से किया है,हमारा स्टाफ ऐसा है जरूरत पड़ने पर खाना नहीं खायेगा मगर काम करेगा,इसके बाबजूद भी बिना किसी फीडबैक के रातों रात हमारे एमओआईसी को हटाकर डॉ राजेश शर्मा को भेज दिया इनके पहले से ही बड़े बड़े कारनामें अलीगंज में जग जाहिर रहे हैं,ये आते ही हम लोगों से बत्तमीजी से बात करने लगे हैं, हमारे पतियों ने नौकरी इसलिए नहीं कराई है जो हम अधिकारियों की गाली खायें, आज हम सब तालाबंदी करके आये हैं,जब तक डॉ राजेश शर्मा को हटाया नहीं जाएगा तब तक हम यहीं सीएमओ कार्यालय पर ही धरना देंगे।
स्टाफ नर्स नीतू ने बताया कि जो डॉ राजेश शर्मा यहाँ आये हैं बहुत ही बत्तमीज हैं इसके अंदर हमने अलीगंज में काम किया है वहां इनसे परेसान होकर हम जैथरा में आ गए हैं,महिलाओं के प्रति इनका रवैया बिल्कुल ठीक नहीं है,तीमारदारों को नर्सों से बत्तमीजी करने के लिए उकसाते हैं।

जनपद एटा उत्तर प्रदेश
रिपोर्टर-मानपालसिह
इंडियन टीवी न्यूज चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *