ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

वर्ष 2018 से गैंगस्टर एक्ट में फरार अभियुक्त गिरफ्तार

```

तीन सालों तक भेष बदलकर अलग-अलग शहरों में रहा छिपकर थाना मिरहची पुलिस के चढ़ा हत्थे।

 एटा। घटनाक्रमानुसार गुरुबार को थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर बजे थाना पिलुआ पर पंजीकृत गैगेस्टर एक्ट में फरार चल रहा अभियुक्त विकास पुत्र राकेश शर्मा निवासी, ई 96 अमन विहार किराडी सुलमान नगर दिल्ली को कस्बा मिरहची माहेश्वरी धर्मकांटा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

अभियुक्त विकास पुत्र राकेश निवासी ई96 अमन विहार किराडी सुलमान नगर दिल्ली, थाना पिलुआ के मामले में करीब तीन वर्षों से लगातार वांछित चल रहा था। अभियुक्त द्वारा गिरोह बनाकर शराब तस्करी करने जैसे अपराध करना सम्मिलित है। अभियुक्त लगातार अलग-अलग जनपदों में हुलिया बदलकर पुलिस से तीन सालों तक पहचान छुपाकर बचता रहा।

जनपद एटा उत्तर प्रदेश

रिपोर्टर-मानपालसिह

इंडियन टीवी न्यूज चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *