ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

शंकरगढ़ थाने के पावर प्लांट चौकी के प्रभारी का दबंगई भरा कारनामा

```

*पुलिस उपनिरीक्षक ने पत्रकार को लाठियों से पीटा*

पूरे पत्रकार जगत में आक्रोश

 

 

 

शंकरगढ़ थाने के पावर प्लांट चौकी के प्रभारी का दबंगई भरा कारनामा

पत्रकार पवन पाल को पावर प्लांट चौकी प्रभारी ने सरेआम किया बेइज्जत, डंडे से की पिटाई

अभी हाल ही में चौकी प्रभारी ने संभाला है चार्ज, आते ही दिखाई दबंगई

पत्रकारों की मांग, तत्काल चौकी प्रभारी को करें निलंबित

पत्रकारों की चेतावनी – जल्द नहीं हुई कार्रवाई तो देंगे धरना

शंकरगढ थाना क्षेत्र के कपसो अतरी निवासी पवन कुमार पाल का पारिवारिक जमीन का विवाद चल रहा था। जिस पर आज चौकी इंचार्ज संजय कुमार सोनकर ने बात करते करते पवन कुमार पाल जो कि एक हिंदी दैनिक समाचार पत्र में पत्रकार के पद पर कार्यरत है को लाठियों से पीट दिया। पीड़ित ने बताया कि उक्त जमीन पर 10 जून तक का स्टे लगा हुआ है। विपक्षी अपने हिस्से से ज्यादा जमीन पर पत्थर गड़ी करवा लिए हैं। दरोगा जी मामला सुलझाने के बजाय गुंडई पर उतारू होकर पत्रकार को सरेआम डंडे से पीट दिया। आखिर एक उपनिरीक्षक को मारने का अधिकार किसने दिया।

पवन कुमार पाल

ब्यूरो चीफ प्रयागराज

इंडियन टीवी न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *