अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। जिले के युवा समय-समय पर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहें हैं। सीए फाइनल परीक्षा को देश की सबसे चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में से एक माना जाता है। शहर के शशांक माहेश्वरी ने सीए फाइनल के दोनो गु्रप एक साथ क्लियर कर बैतूल का नाम रोशन किया है। फाइनल में दो ग्रुप एक साथ क्लियर करना बहुत बड़ी बात है। शशांक ने जिस तरह से दोनो ग्रुप में सफलता प्राप्त की है वह उनकी योग्यता और अनुशासन को दर्शाता है। शशांक व्यवसायी और समाज सेवी नरेन्द्र माहेश्वरी व रेखा माहेश्वरी के सुपुत्र हैं। अब वे एक पेशेवर चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। उनकी इस उपलब्धि पर इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों और गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।