राजेंद्र धाकड़ नर्मदापुरम
नर्मदापुरम। आगामी त्योहारों को देखते हुए नर्मदापुरम जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिले की सभी तहसील मुख्यालयों पर पुलिस और प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। साथ ही लोगों से त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था को रोकने के लिए पुलिस की विशेष निगरानी रखी जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।