*बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह*
*मोतिहारी में छठ यात्रियों के लिए पुलिस की पहल, स्टेशन से घर तक फ्री बस सेवा शुरू*
*मोतिहारी।* छठ महापर्व पर बाहर से घर लौट रहे यात्रियों के लिए मोतिहारी पुलिस ने बड़ी राहत दी है। रात में रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उतरने वाले यात्रियों को अब घर तक जाने में परेशानी नहीं होगी। पुलिस ने निःशुल्क रात्रि बस सेवा शुरू की है।
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बस को हरी झंडी दिखाकर इस सेवा का शुभारंभ किया। त्योहार के समय रात में स्टेशन पर उतरने के बाद अक्सर लोगों को वाहन नहीं मिलता है और अधिक किराया वसूला जाता है। सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।
पुलिस की इस पहल से महिलाओं, बच्चों और भारी सामान के साथ सफर कर रहे परिवारों को विशेष राहत मिलेगी। यह बस सेवा यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाएगी।