रोटरी ने पोलियो उन्मूमलन का बीडा 35 वर्ष पूर्व उठायाः गर्वनर पायल गौर ,
मुजफ्फरनगर। विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी इंटर नेशनल डिस्ट्रिक्ट 3100 के अर्न्तगत एक विशाल जागरूकता रैली नगर के विभिन्न मार्गो पर निकली। उपरोक्त जानकारी देते हुए रो.विकास भार्गव एवं सुनील अग्रवाल ने बताया कि रूडकी रोड स्थित नगरपालिका इण्टर कॉलेज के प्रंागण मे रैली से पूर्व एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सिकन्दराबाद से आयी रो.डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमति पायल गौर उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका की चेयरमैन श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप व सीएमओ डा.सुनील तेवतिया ने की। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ.अशोक कुमार भी मौजूद रहे। नगरपालिका कन्या इण्टर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमति सुमित्रा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्राओं से एक लघु नाटिका प्रस्तुत करायी। इससे पूर्व उन्होने सभी अतिथियों से दीप प्रज्जलवित कराकर सभी का शॉल ओढाकर अभिनन्दन कराया। स्काउट कमिश्नर भारत भूषण अरोरा के निर्देशन मे विभिन्न स्कूलों के बच्चो ने इसमे प्रतिभाग किया। अपने सम्बोधन मे श्रीमति पायल गौर ने कहा कि रोटरी 220 देशो मे काम करती है। 35 साल पहले रोटरी ने पोलियो को समाप्त करने का बीडा उठाया था। रोटरी ने डब्लूएचओ के साथ मिलकर पोलियो वायरस की जंाच के लिए 4 टेस्टिंग लैब बनाई हैं। चेयरमैन श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और पांच साल तक के बच्चों को पोलिया ड्राप्स पिलाना आवश्यक है। रो.विकास भार्गव, अध्यक्ष श्रीमति मधु भार्गव, सचिव श्रीमति रितिका भार्गव ने भी पोलियो उन्मूलन पर अपने विचार प्रकट करते हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिलाए। बाद मे जागरूकता रैली नगरपालिका कन्या इण्टर कॉलेज से शुरू होकर सीएमओ ऑफिस पहुंची। जहंा रेडक्रॉस कमैटी की और से शिवराज सिंह ने रेडक्रास भवन मे सभी का स्वागत किया। पोलियो उन्मूलन के इस कार्यक्रम मे वरिष्ठ रो.राजकुमार रहेजा, सागर अरोरा, विनोद जलोत्रा, नितिन जैन, शरद जैन, राजकुमार गुप्ता, अनिल सोबती मिड टाउन वाले, राधेश्याम गर्ग, राजीव गुप्ता, दीपक सिंघल, मनोज सेठी, राहुुल और वरिष्ठ चिकित्सक डा.एम.एल.गर्ग की उपस्थिती उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम मे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3100 के अनेक क्लब शामिल हुए। जिनका सुनील अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
