प्रेस विज्ञप्ति
कैलाश आर्य स्टेट रिपोर्टर मध्यप्रदेश
चिचोली।
मुख्यमंत्री मोहन यादव के प्रस्तावित बैतूल दौरे को लेकर NSUI चिचोली ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जाएगा और कार्यवाही की मांग की जाएगी।
ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान ने प्रेस नोट जारी कर चिचोली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब अधिकारियों को मूल पदस्थापना पर भेजने की कार्यवाही की ही जा रही है तो बड़ी मछलियों को छोड़ छोटी मछलियों पर ही क्यों आदेश थोपा जा रहा है?
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली एक पूर्णकालिक बीएमओ की मांग करता है। पहले से ही हमारे चिचोली क्षेत्र में डॉक्टरों की कमी है तो उसकी पूर्ति स्वास्थ्य विभाग कब पूरी करेगा? सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिचोली में डॉक्टरों की कमी वास्तविकता में है परंतु कागजों पर डॉक्टर पर्याप्त रूप से हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से तीन मांगें रखी हैं:
प्रभारी बीएमओ को उसकी मूल पदस्थापना पर भेजा जाए व चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एक पूर्णकालिक बीएमओ नियुक्त किया जाए।
बीसीएम की पदस्थापना जब अन्य स्थान पर है तो वह चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्यों पदस्थ है?
कागजों पर डॉक्टरों की नियुक्ति क्षेत्र में बंद हो व जो 6-7 डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है वह सिर्फ कागजों तक सीमित क्यों है? आपातकाल स्थिति में स्वास्थ्य केंद्र में कोई डॉक्टर उपलब्ध क्यों नहीं?
ब्लॉक अध्यक्ष अमन खान ने सीएमएचओ बैतूल को सात दिवस का समय दिया है। अगर इन सात दिवस के भीतर इन मांगों पर कार्यवाही नहीं होती है तो आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री मोहन यादव के दौरे पर NSUI चिचोली ज्ञापन सौंपेगी तथा तत्काल कार्रवाई करवाने के लिए तत्पर रहेगी।
भवदीय अमन खान ब्लॉक अध्यक्ष, NSUI चिचोली जिला-बैतूल (म.प्र.)
