- लोकेशन सीहोर
- Hemant tripathi
सीहोर में किसानों का अनोखा विरोध ,विद्युत मंडल के घमंड के ‘रावण’ का किया दहन
एंकर सीहोर
सीहोर में बिजली विभाग की लापरवाही से नाराज 25 गांवों के किसानों ने अनोखा प्रदर्शन किया। किसानों ने ढोल-नगाड़ों के साथ विद्युत मंडल अधिकारियों के ‘घमंड के रावण’ का दहन किया। रावण के 10 सिरों पर किसानों ने अपनी 10 प्रमुख मांगें और लापरवाही के सवाल लिखे थे।
किसानों की मुख्य मांग है कि करंट से गंभीर रूप से घायल किसान सतीश मेवाड़ा को 25 लाख रुपये का मुआवजा, सरकारी नौकरी और दोषी अधिकारियों पर FIR दर्ज की जाए।
चार माह से जारी इस आंदोलन में किसानों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा और वे भोपाल तक कूच करेंगे।

