खबर कानपुर नगर
कानपुर नगर।
पांडू नगर स्थित सैफरन हाइट्स वेलफेयर सोसाइटी (रजि.), 117/H-1/228 के निवासियों ने बिल्डर *अर्बन क्यूब रियल्टी डेवलपर्स के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोसाइटी ने प्रेस वार्ता में बताया कि कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) द्वारा स्वीकृत चौथी मंजिल तक के मानचित्र के विरुद्ध बिल्डर द्वारा पांचवीं, छठवीं और सातवीं मंजिल का अवैध निर्माण कराया जा रहा है, जिसके वीडियो साक्ष्य सोसाइटी के पास मौजूद हैं।
सोसाइटी का आरोप है कि बिल्डिंग में अग्निशमन की कोई व्यवस्था नहीं कराई गई है। *23 जून 2026* को बिल्डिंग में भीषण आग लगी थी, जिसमें बिल्डिंग को भारी नुकसान हुआ, लेकिन बिल्डर्स ने कोई भरपाई नहीं की। जब सोसाइटी ने अग्निशमन व्यवस्था की मांग की तो बिल्डर्स ने अभद्र भाषा में जवाब देते हुए कहा *”कोई मरा तो नहीं”
इस घटना के दो दिन बाद बिल्डर *अनिल चंदानी व अनिल गुनानी* बिल्डिंग में आकर सभी सोसाइटी निवासियों के सामने तमाशा व गाली-गलौज करने लगे, महिलाओं व बच्चों को भी नहीं बख्शा। आहत होकर सोसाइटी की महिलाओं ने थाना काकादेव में शिकायत दर्ज कराई।
आरोप है कि इस बात की जानकारी बिल्डर्स को मिली तो उन्होंने सोसाइटी मेंबर *आशीष दयाल* को जान से मारने की और प्रदीप गुप्ता को 24 घंटे के अंदर घर से उठाने की धमकी दी।
इतना ही नहीं, इस बिल्डिंग में *सन् 2021 से कोई भी हाउस टैक्स व वाटर टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है*, जिसकी वजह से फ्लैट ऑनर्स का दाखिल-खारिज नगर निगम में नहीं हो पा रहा है। बिल्डर्स ने किसी भी प्रकार की कोई भी *CCTV, पॉवर बैकअप व जनरेटर* की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई, CCTV सोसाइटी ने अपने खर्चे पर लगवाई है। बीस पार्किंग का वादा किया गया था, जिसमें मुश्किल से 14-15 गाड़ियां ही पार्क हो पाती हैं।
सोसाइटी निवासियों ने अपने प्रेस बंधुओं से निवेदन किया है कि उन्हें बिल्डरों की यातनाओं से बचाने की कृपा करें।
बिल्डर्स कंपनी नाम – अर्बन क्यूब रियल्टी डेवलपर्स
बिल्डर नाम – अनिल गुनानी, अनिल लाल चंदानी
कंपनी ओनर – अक्षत गुनानी, विशाल लाल चंदानी
जिला क्राइम ब्यूरो – दीपक तिवारी कानपुर
