ब्रेकिंग न्यूज
Shiv Deepak Yadav जिला संवाददाता फतेहपुर
ITN National news
उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) चुनाव के तहत शुक्रवार को फतेहपुर जिले के भिटौरा ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत कार्यालय में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हुआ दोपहर 3:35 बजे तक कुल 220 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
भाजपा सपा दोनों दलों के नेता रहे मौजूद।
मतदान के दौरान भाजपा की ओर से डॉ. विजय शंकर मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख अमित तिवारी, के.के. द्विवेदी, गौरव अग्रहरि, गोविंद तिवारी, धर्मेंद्र गुप्ता, पिंटू पटेल और नरेश कुमार मौजूद रहे। वहीं सपा की ओर से विकल्प मौर्य, बासुदेव पासवान, अशोक यादव, बब्लू यादव, हीरालाल पटेल, रहीस कुरैशी और रमेश लोधी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कड़ी सुरक्षा में मतदान
मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ब्लॉक परिसर में पुलिस बल तैनात रहा। पहचान पत्रों की जांच के बाद ही मतदाताओं को अंदर जाने दिया गया। पूरे मतदान की वीडियोग्राफी भी कराई गई।
एक अन्य बूथ पर कुल 860 मतदाताओं में से 317 ने मतदान किया, जिसमें 80 महिलाएं और 237 पुरुष शामिल रहे।
