रितेश कुमार ब्यूरो चीफ बालोद छत्तीसगढ़
बालोद।
जिले के गुण्डरदेही स्थित शासकीय अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में थाना गुण्डरदेही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 24 P 6193 बरामद कर जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम खुटेरी (रंग) निवासी कीर्तन लाल साहू ने 18 अक्टूबर 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि शासकीय अस्पताल गुण्डरदेही परिसर में खड़ी उनकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 350/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस और साइबर सेल की टीम ने घटनास्थल तथा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर संदेही देवराज उर्फ देवा कोसरे (22 वर्ष), निवासी ग्राम हिरुखपरी, थाना रनचिरई, जिला बालोद से पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी को 23 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की विवेचना जारी है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन और एसडीओपी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना गुण्डरदेही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम शामिल रही।
