कसौली (सोलन)।
ब्यूरो चीफ सुंदरलाल।
हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल कसौली के ऐतिहासिक कसौली क्लब में आयोजित तीन दिवसीय खुशवंत सिंह लिटफेस्ट के दौरान प्रसिद्ध संगीतकार नवीन गंधर्व के पहुंचते ही प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर उनकी एक झलक पाने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए संगीत प्रेमी उत्सुक नजर आए। देखते ही देखते उनके आसपास प्रशंसकों की भीड़ जुट गई और सेल्फी लेने का सिलसिला शुरू हो गया।
खास बात यह रही कि नवीन गंधर्व ने भी अपने किसी चाहने वाले को निराश नहीं किया। उन्होंने बेहद सहजता और आत्मीयता के साथ प्रशंसकों से मुलाकात की तथा उनके साथ फोटो खिंचवाए। उनके मिलनसार स्वभाव और सादगी ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया। प्रशंसकों में उनके साथ बिताए इन यादगार पलों को कैमरे में कैद करने की होड़ लगी रही।
कसौली की खूबसूरत वादियों के बीच ऐतिहासिक कसौली क्लब में आयोजित खुशवंत सिंह लिटफेस्ट साहित्य, कला और संगीत के अनूठे संगम का केंद्र बना हुआ है। तीन दिवसीय इस प्रतिष्ठित आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों की मौजूदगी कार्यक्रम की रौनक बढ़ा रही है। साहित्यिक चर्चाओं के साथ संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
नवीन गंधर्व के आगमन से कार्यक्रम स्थल का माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया। उनके प्रशंसकों ने इस अवसर को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कई संगीत प्रेमी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाकर बेहद खुश दिखाई दिए।
वहीं लिटफेस्ट में पहुंचे साहित्य और संगीत प्रेमियों के लिए यह आयोजन यादगार अनुभव साबित हो रहा है। कसौली का शांत वातावरण और ऐतिहासिक क्लब की खूबसूरती इस साहित्यिक उत्सव को विशेष पहचान दे रही है।
खुशवंत सिंह लिटफेस्ट न केवल साहित्यकारों और कलाकारों को एक मंच प्रदान कर रहा है, बल्कि आम लोगों को भी अपनी पसंदीदा हस्तियों से रूबरू होने का अवसर मिल रहा है। नवीन गंधर्व के प्रति प्रशंसकों का उत्साह इसी का उदाहरण रहा।
