जोधपुर।
अंशुमन भोमिया (IPS) पुलिस आयुक्त जोधपुर व कमल शेखावत (IPS) पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देशानुसार एंव अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, जोधपुर पश्चिम प्रवीण कुमार (RPS) एंव सहायक पुलिस आयुक्त, वृत्त प्रतापनगर नतीशा जाखड़ (RPS) के सुपरविजन में कमल किशोर सुथार नि०पु० थानाधिकारी पुलिस थाना देवनगर के नेतृत्व में अवैध हथियार रखने वालों अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई, टीम द्वारा आर्म्स एक्ट में चालानशुदा अपराधियों की सतत् सतत् निगरानी की जाकर मानवीय आसूचना संकलन कर आरोपी शोएब उर्फ सोहिब उर्फ जग्गा को धारदार छुरी (खंजर) के साथ दस्तयाब कर शस्त्र अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी शोएब उर्फ सोहिब उर्फ जग्गा के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा पूर्व के प्रकरणों में दो स्थाई गिरफ्तारी वारन्ट जारी हो रखे है, जिनका निस्तारण करवाया जायेगा।
नाम पता मुल्जिम शोएब उर्फ सोहिब उर्फ जग्गा पुत्र श्री लियाकत अली जाति सिन्धी मुसलमान उम्र 26 साल निवासी सिन्धी बस्ती मसूरिया हाल भादु मार्केट गुलिस्ता कॉलोनी पुलिस थाना चौ. हा. बोर्ड जोधपुर पश्चिम। पुलिस टीम कमल किशोर सुथार नि०पु० थानाधिकारी पुलिस थाना देवनगर,गोविन्दसिंह उनि पुलिस थाना देवनगर,सुनिल कुमार हैडकानि 148 पुलिस थाना देवनगर
मोटाराम कानि 2445 पुलिस थाना देवनगर (विशेष भूमिका)
सुरेश कुमार कानि 2568 पुलिस थाना देवनगर
आनंद शर्मा की रिपोर्ट
जोधपुर राजस्थान
