रितेश कुमार ब्यूरो चीफ बालोद छत्तीसगढ़
बालोद।
जिले के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से देशी मदिरा के 37 पव्वे और शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल जब्त की है। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे हैं। सूचना के आधार पर गुण्डरदेही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ा। जांच के दौरान उनके कब्जे से 37 पव्वा देशी मदिरा बरामद हुई। शराब ले जाने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रहमत देवदार (45 वर्ष) और रामा सोनवानी (30 वर्ष), दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 11, गुण्डरदेही, जिला बालोद के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रकांत गवर्ना के निर्देशन और एसडीओपी गुण्डरदेही श्रुति सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि शंकर पाण्डेय के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में एएसआई आत्माराम धनेलिया, आरक्षक पंकज ताराम, यशवंत देशमुख और विकास साहू शामिल रहे।
पुलिस ने आम नागरिकों से अवैध शराब की बिक्री और परिवहन से जुड़ी गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।
