कुंभलगढ़, राजस्थान।
बाइक ऑफ ग्रुप्स के चेयरमैन श्री अनिल पाटोदिया जी एवं रीजनल जनरल मैनेजर श्री अशोक आनोजिया जी अपने होटल पहुंचे, जहां उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। उनके आगमन से होटल परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर होटल से जुड़े सदस्यों एवं कर्मचारियों ने गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान आपसी सौहार्द, टीम भावना और आतिथ्य सत्कार की शानदार झलक देखने को मिली।
चेयरमैन श्री अनिल पाटोदिया जी एवं रीजनल जनरल मैनेजर श्री अशोक आनोजिया जी का यह दौरा होटल की व्यवस्थाओं, बेहतर सेवाओं तथा टीम के साथ संवाद और समन्वय के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।
आतिथ्य, उत्कृष्ट सेवा और टीमवर्क को प्राथमिकता देने वाला बाइक ऑफ ग्रुप्स अपने कार्यों के माध्यम से नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। कुंभलगढ़ में हुए इस भव्य स्वागत ने संगठन की एकजुटता और सम्मानपूर्ण कार्य संस्कृति को प्रदर्शित किया।
जयपुर से ब्रजेश पाठक की रिपोर्ट
