सहारनपुर
सहारनपुर।मां शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां के दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु सिद्धपीठ पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा मेला क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देशन में मेला क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि मां के दर्शन के लिए आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े और वे शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में दर्शन-पूजन कर सकें। जिलाधिकारी के निर्देश पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं पर निरंतर नजर रखी जा रही है और आवश्यकता के अनुसार समुचित प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। मेला क्षेत्र में किए गए बेहतर इंतजामों को लेकर श्रद्धालुओं ने संतोष व्यक्त करते हुए प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना की है।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
