- **कसडोल।** कसडोल ब्लॉक के ग्राम पंचायत धमलपुर में सोमवार को रावण दहन का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक माननीय श्रीमती कविता प्राण लहरे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती बालकुवर साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
रावण दहन कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। दशहरा पर्व की परंपरा के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया और सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे का परिचय दिया।
कार्यक्रम में विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे की उपस्थिति से ग्रामीणों में बहुत ज्यादा उत्साहवर्धन देखने को मिला । वहीं, ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती बालकु़ंवर साहू व सभी पंचगढ़ और ग्रामीणों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया। इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में परंपराओं को जीवित रखने के साथ-साथ समाज में एकता और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।
ग्राम पंचायत धमलपुर में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस आयोजन के माध्यम से ग्रामीणों ने दशहरा पर्व की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाया।
**स्थान: ग्राम पंचायत धमलपुर, ब्लॉक कसडोल, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़।**
