केशव साहू जिला ब्यूरो
मां बम्लेश्वरी देवी की पावन धरा धर्मनगरी डोंगरगढ़ में नगर की सेवाभावी संस्था सनातन जागृति सेवा संस्थान, के तत्वावधान में अयोध्या श्रीराम लला मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगाँठ पर 201 दीप प्रज्वलित कर सामुहिक श्री हनुमान चालिसा पाठ एवं महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण जय स्तंभ चौंक स्थित श्री शिवराम मंदिर में किया गया जिसमें सनातन जागृति सेवा संस्थान के सभी सदस्य, सर्व हिंदू संगठन, बजरंग दल, मातृशक्ति, बड़ी संख्या में उपस्थित हुए।
विदित हो कि 15 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक शहर के अलग अलग वार्डों में जाकर सर्व हिन्दू संगठन के द्वारा रामधुनी प्रभातफेरी निकाली जा रही है।
संगठन के मिडिया प्रभारी राजवीर कोचे, ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण ऐतिहासिक क्षण आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के उस विराट संकल्प का साक्षी है, जो सदियों की प्रतीक्षा के बाद साकार हुआ।
यह केवल एक मंदिर निर्माण का उत्सव नहीं, बल्कि सनातन आस्था, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान का उत्सव है। प्रभु श्रीराम के आदर्श—सत्य, मर्यादा, करुणा और धर्म—हमारे जीवन पथ को सदैव आलोकित करते रहें।
यह शुभ अवसर समाज में सामाजिक समरसता सद्भाव, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें तथा भारत की आध्यात्मिक विरासत को विश्व पटल पर और अधिक सशक्त बनाए।
सनातन जागृति सेवा संस्थान ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र जी के भव्य अयोध्या धाम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगाँठ की सभी रामभक्तों और नगरवासियों को बधाई दी।