सहारनपुर
सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने मंगलवार को सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के पुलिस अधिकारियों के साथ ऑनलाइन गोष्ठी कर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीआईजी ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, लगातार गश्त करने और स्थानीय अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखने पर जोर दिया।साथ ही वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित मामलों में प्रभावी कार्रवाई और गंभीर अपराधों का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर निगरानी रखने, भ्रामक और भड़काऊ सूचनाओं का तत्काल सत्यापन करने तथा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने को कहा। गोष्ठी में तीनों जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक शामिल रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
