जिला धार
अवैध शराब परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धामनोद पुलिस ने ग्राम धानी में हाईवे पर खड़ी हुंडई ग्रैंड i10 कार क्रमांक HR51AY5661 से देशी एवं विदेशी शराब की 35 पेटियां जब्त कीं। इनमें कुल 320.06 बल्क लीटर शराब मिली, जिसकी कीमत करीब ₹1,30,500 बताई गई है।
पुलिस ने शराब के साथ ₹3 लाख कीमत की कार भी जब्त की। कुल जब्त मश्रुका ₹4,30,500 का है। मामले में अपराध क्रमांक 549/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है। कार चालक मौके पर नहीं मिला, जिसकी तलाश जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर एवं एसडीओपी अर्चना रावत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह यादव और उनकी टीम ने की। कार्रवाई में सउनि सुरेंद्र सिंह राजावत, सउनि जुवान सिंह हरवाल, आरक्षक वकील चौहान एवं सैनिक रामलाल बड़ुकिया की सराहनीय भूमिका रही।
ITN
धार से संवादाता अंतिम शिंदे की खास रिपोर्ट
