रिपोर्टर ; जाकिर झंकार , वघई, डांग
डांग जिले के वघई तालुका के कालीबेल, झावड़ा और साकरपातल सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मान्य मेडिकल डिग्री और आवश्यक अनुमति के बिना इलाज किए जाने के आरोप सामने आए हैं। गरीब आदिवासी मरीजों से मनमानी रकम वसूलने तथा भारी डोज की दवाइयां और बोतलें चढ़ाने की शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने जिला स्वास्थ्य विभाग से तत्काल जांच कर संबंधित चिकित्सकों की शैक्षणिक योग्यता, रजिस्ट्रेशन और दवाइयों से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने की मांग की है। यदि जांच में अवैध चिकित्सा गतिविधियां सामने आती हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
