Indian TV news jila prabhari Moha Ikram
नजीबाबाद (बिजनौर)।
आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन नगर कमेटी की ओर से होटल चंद्रयान में किया गया। बैठक में जिला कमेटी एवं नगर कमेटी के पदाधिकारियों और पत्रकारों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय स्थापित करना तथा पत्रकारिता के मूल्यों और सिद्धांतों को और अधिक सशक्त बनाना रहा।
बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष हिमांशु तायल ने की, जबकि संचालन खिजर अहमद ने किया। बैठक में पत्रकारिता की जिम्मेदारियों, पत्रकारों की एकजुटता, संगठन की सक्रियता और पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकार समाज की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि संगठन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आपसी तालमेल के साथ कार्य करें। पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाई जाए। साथ ही निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सही जानकारी उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसके सदस्यों की एकता, अनुशासन और सक्रियता होती है। आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर एसोसिएशन का उद्देश्य पत्रकारों को एक मजबूत मंच प्रदान करना और उनके हितों के लिए संगठित होकर कार्य करना है। संगठन की मजबूती के लिए सभी पत्रकारों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिए।
बैठक में जिला अध्यक्ष अफजाल अंसारी, डॉ. आफताब नोमानी, नौशाद मुल्तानी, नईम सिद्दीकी, एडवोकेट गुलजार, अनुज शर्मा, शहजाद मलिक, सूरज कुमार, जीशान नजीबाबादी, बहार आलम, डॉ. इकराम, केएस मलिक, आतिफ हुसैन, अक्की, साकिर कुरैशी, मुशर्रफ अली सहित जिला एवं नगर कमेटी के अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।
