वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट। इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी।
काशी की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा विश्वप्रसिद्ध चेतगंज का नक्कटैया मेला आज, 29 अक्टूबर को भव्य रूप से आयोजित होगा। श्री चेतगंज रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक लक्खा मेले का यह 140वां वर्ष है।
मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मेला परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं एवं दर्शकों में खासा उत्साह है। काशी की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक यह मेला हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
