गोपाल मिश्रा | इंटरनेशनल न्यूज़ मथुरा
राधाकुंड (मथुरा)।
धर्मनगरी राधाकुंड में एक तारीख को लगने वाले अहोई अष्टमी मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मेले के मद्देनजर गोवर्धन थाना प्रभारी (एसओ) अपनी पुलिस टीम के साथ राधाकुंड पहुंचे और क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
भ्रमण के दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में दुकानदारों से बातचीत की और उन्हें अपनी दुकानों का सामान नालियों से अंदर रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने दुकानदारों से अपील की कि वे रास्तों और नालियों के आसपास अतिक्रमण न करें, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अहोई अष्टमी के अवसर पर राधाकुंड में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना रहती है। ऐसे में मेले के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना, बाजार में भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करना प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है।
पुलिस प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य मेले के दौरान व्यवस्था बनाए रखना और श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना है।
रिपोर्ट: गोपाल मिश्रा
इंटरनेशनल न्यूज़ मथुरा
