ब्यूरो चीफ मनोज भट्ट
जिला बस्तर छत्तीसगढ़
बीजापुर / भोपालपटनम।
ताजा मामला विश्वनाथ ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 17 F 6111 का है। इस बस में शासन द्वारा निर्धारित किराया सूची तो चिपकाई गई है, जिसके अनुसार 68-70 KM का किराया 120 से 130 रुपए है, लेकिन कंडक्टर द्वारा ग्रामीणों से 150-150 रुपए वसूले जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि जब किराया सूची दिखाकर कम पैसे लेने की बात कही गई तो बस कंडक्टर द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया और धमकाया गया। मजबूरी में ग्रामीणों को अधिक किराया देना पड़ रहा है।
फोटो में सबूत साफ है -बस के अंदर चिपकी किराया सूची में 70 KM तक का किराया 123.75 रुपए दर्ज है, लेकिन वसूली 150 रुपए की हो रही है।
यात्रियों ने जिला प्रशासन और परिवहन विभाग से इस रूट की सभी बसों की जांच कर अधिक किराया वसूलने वाले ऑपरेटरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
