सहारनपुर/नागल।
थाना क्षेत्र के गांव बेलडा जुनारदार में जंगली कुत्तों के हमले मे एक दस वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत होने से गांव मे खौफ का माहौल है।
बताया जा रहा है कि रविन्द्र का दस वर्षीय बालक प्रियांशु कल शाम जंगल मे गया था। शनिवार
सुबह जंगल में एक खेत में जंगली कुत्तों द्वारा नोंचा गया बालक का क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। आवारा व जंगली कुत्तो के आतंक पर ग्रामीणों में भारी रोष। ग्रामीणों के मुताबिक इससे पूर्व भी जंगली कुत्ते कई हादसों को दे चुके है अंजाम। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
