सहारनपुर
बेहट के वार्ड नंबर-2 स्थित मोहल्ला खालसा में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब रविदास मंदिर प्रांगण में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से आग की लपटें और धुआं उठने लगा। घटना को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंदिर परिसर में खड़ी कार में अचानक आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। आग की गंभीरता को देखते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास किए गए। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में काफी हलचल देखने को मिली। गनीमत रही कि आग लगने की घटना के दौरान किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना सामने नहीं आई है।फिलहाल कार में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
