नवागत नगर मजिस्ट्रेट ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण।
मथुरा। नवागत नगर मजिस्ट्रेट सौरव दुबे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया वहा उन्होंने ब्लड बैंक वार्ड देखा और विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन के पश्चात उनके रख रखाव के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त परिसर में साफ -सफाई का कार्य बेहतर किया जाए और मरीजों हेतु पर्याप्त व्यवस्था का इंतजाम रहे। उन्होंने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डो का अवलोकन किया तथा वहां उपस्थित मरीजों के हालचाल की जानकारी प्राप्त की।
श्री दुबे ने मरीजों के परिजनों के लिए पर्याप्त जल, बैठने का स्थान, शौचालय आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विभन्न पटलो के रजिस्टरो का अवलोकन किया। साथ ही निर्देशित किया कि ऐसी व्यवस्था की जाए कि किसी भी मरीज को परेशानी न हो और मरीज को तत्काल इलाज मुहैया कराया जाए, सभी डाक्टर समय से उपस्थित रहे और सम्बंधित मरीजो का उपचार करे।